आज का हॉट क्रंची टॉपिक है सोशल साइट की लत से गठिया का जोखिम हो सकता है
फेसबुक और व्हाट्सप्प जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट में सर्फिंग की लत लोगो को गठिया का मरीज बना सकती है | विशेषज्ञों ने पाया है की मोबाइल फ़ोन के अत्यधिक उपयोग से लोगो को कलाई और उंगलियों के जोड़ो में दर्द, गठिया और रेपेटिटिवे स्ट्रेस की समयस्या हो रही है |
डॉक्टर के अनुसार पिछले कुछ सालो में टच स्क्रीन वाला फ़ोन, स्मार्टफोन तथा टेबलेट के इस्तमाल का प्रचलन तेजी बड़ा है | इन gadget के लगातार इस्तमाल के कारण ऐसे मरीजों की तादात बड़ी है जिन्हे उंगलियों, हाथो, और अंगूठे में दर्द की समस्या है | इस तरह के दर्द और जकड़न से रेपेटिटिव स्ट्रेस इंजरी हो सकती है | यह एक ही गतिविधि को लम्बे समय तक दोहराने से हो सकती है |
जो लोग फ़ोन पर बहुत देर तक गेम खेलते है और टाइप करते है उनकी कलाई और उंगलियों के जोड़ो में दर्द हो सकता है | इस कारण युवा बच्चो में ऐसी समस्या होने के ज़यादा संभावना होती है |


No comments:
Post a Comment