Click This

Thursday, July 20, 2017

आपका दिमाग पढ़कर पासवर्ड और पिन चुरा सकते है हैकर्स

आज का हॉट क्रंची टॉपिक है, दिमाग पढ़कर पासवर्ड पिन चुरा सकते है हैकर्स



हेडसेट लगाकर रोबोटिक खिलौने और विद्योगमे खेलने वाले सचेत हो जाए | hacker उनके दिमाग में चल रहे विचारो की निगरानी करके उनके पासवर्ड और पिन जैसी अहम् मूल्य सूचनाओं का पता लगा सकते है | शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन के नतीजों के आधार पर यह चेतावनी दी है |

यह शोध अमेरिका के िस्थित अलबामा यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने किया है जिनमे भारतीय मूल का एक वैज्ञानिक भी शामिल है | उन्होंने कहा है की मस्तिक्ष की तरंगो से पकड़ने में सक्षम हेडसेटो को और बेहतर सुरक्षा की जरूरत है |

दिमागी तरंगो की निगरानी


शोधकर्ताओं ने इस खतरे का पता लगाने के लिए दो ईईजी हेडसेट का इस्तमाल किया | इनमे से एक ऐसा था जो उपयोक्ताओं को ऑनलाइन उपलब्ध है | जबकि दूसरा चिकित्सिकीय सतर का था जिसका वैज्ञानिक शोघ के लिए इस्तमाल किया जाता है | उन्होंने ढिकया की हैकिंग करने वाला कोई सॉफ्टवेयर कितनी आसानी से उपयोक्ता के मस्तिक्ष में चलने वाली बातो का पता लगा सकता है |

उन्होंने पाया की कोई हैकर प्रत्यक्ष तौर पर सक्रिय हुए बिना भी किसी उपयोक्ता के मस्तिक्ष की तरंगो पर नज़र रख सकता है | शोधकर्ताओं ने बताया की टाइप करते हुए उपयोक्ता के हाथो, आखो और मस्तिक्ष की माशपेशियों में गतिविधिया होती है | यह सभी गतिविधिया ईईजी हेडसेट में रिकॉर्ड हो जाती है | हैकिंग करने वाला कोई सॉफ्टवेयर इन सूचनाओं तक आसानी से पहुंच सकता है |


No comments:

Post a Comment